देश

साल के आखिर की छुट्टियों में बनाइए प्लान:मेकमायट्रिप की ‘ट्रैवल का मुहूर्त’ सेल में आकर्षक ऑफर, एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी जानकारी

योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की थीं:पौड़ी गढ़वाल में अपने घर में ली अंतिम सांस; कल ऋषिकेश में हो सकता है अंतिम संस्कार

दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर:BMC बोली- दीवारें-छत गिरने का खतरा था, यह मकान मस्जिद का हिस्सा

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में घंटों की देरी:सैकड़ों पैसेंजर्स फंसे, टिकट काउंटर के बाहर हंगामा, 9 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रवाना

खेल

भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया:पहली बार शुरुआती 7 विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप, पंत का चौथी बार छक्के से शतक

दावा- अब सूर्यकुमार यादव का सिलेक्शन नहीं होगा:BCCI के प्लान का हिस्सा नहीं; टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर हुए

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया:आमेर जमाल ने 6 विकेट लिए, 22 गेंदों पर 34 रन बनाए; श्रीलंका की लगातार छठी हार

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान:29 साल के थॉर्नटन का डेब्यू संभव; मेरेडिथ की 2 साल बाद वापसी

भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया:कप्तान के खिलाफ विवादित इशारे पर नस्लभेद के आरोप; ग्रुप-ई में लगातार तीसरी जीत

भारत पहले टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा:गिल बोले-पुरानी गेंद से असरदार गेंदबाजी करने वाला बॉलर चाहिए,पंत को लेकर कोई दुविधा नहीं

19 साल की मीरा एंड्रीवा टेनिस WTA फाइनल्स जीता:यूक्रेन की स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराया; इनाम में ₹28 करोड़ और मर्सिडीज मिली

लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स का खिताब जीता:फाइनल में वर्ल्ड नंबर-15 कोकी वातानाबे को 3 गेम में हराया; 2 हफ्ते में दूसरा BWF टाइटल

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार स्क्वॉड में शामिल:कुलदीप यादव बाहर, पंत भी टीम से जुड़े, 19 नवंबर स पहला टेस्ट

कमिंस बोले- ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावे बकवास:2018 बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को नहीं थी; उन्हें पता था, तो उसी समय रोकते

मनोरंजन

रोजगार / व्यापार

₹1.90 लाख से घटकर ₹1.25 लाख आया सोना:ट्रेड बॉडी का दावा- PM की अपील से बचा निवेशकों का पैसा; 10 मई को की थीं 7 अपीलें

CTI यानी, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सोना कम खरीदने की अपील के लिए धन्यवाद दिया है। संगठन का दावा है कि इस सलाह के कारण ज्वेलर्स और निवेशक ऊंचे दामों पर स्टॉक खरीदने और संभावित घाटे से बच गए। 22 नवंबर को लिखे पत्र में CTI ने कहा कि जिस समय कम सोना खरीदने की सलाह दी गई थी, तब सोने का भाव 1.90 करोड़ रुपए प्रति किलो था, जो अब घटकर 1.25 करोड़ रुपए प्रति किलो रह गया है। यानी कीमतों में 65 लाख रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। इसे प्रति 10 ग्राम में देखें तो भाव 1.90 लाख रुपए से घटकर 1.25 लाख रुपए प्रति किलो रह गया है। CTI ने कहा कि ज्वेलरी कारोबारी कई महीनों का स्टॉक रखते हैं। अगर उन्होंने ऊंचे भाव पर खरीदारी की होती, तो कीमत गिरने पर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। संगठन के मुताबिक, मौजूदा शादी के सीजन में कम कीमतों का फायदा आम ग्राहकों को भी मिल रहा है। एक दिन पहले लखनऊ में PM ने किया था जिक्र यह पत्र पीएम मोदी के लखनऊ में दिए बयान के एक दिन बाद आया है। लखनऊ में मोदी ने नागरिकों से गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपनी अपील का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि देशवासियों के कम सोना खरीदने से कीमतों में गिरावट आई और लोगों के पैसे बचे। 10 मई को की थीं 7 अपीलें, विपक्ष ने आलोचना की थी 10 मई 2026 को सिकंदराबाद में पीएम ने पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी मुद्रा बचाने के लिए नागरिकों से 7 अपीलें की थीं। इनमें सोने की खरीद घटाने के अलावा विदेश यात्राएं सीमित करने, ईंधन बचाने, स्वदेशी उत्पाद अपनाने और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने जैसी बातें शामिल थीं। हालांकि, उस समय इन अपीलों को लेकर राजनीतिक बहस भी छिड़ गई थी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित विपक्ष के कई नेताओं ने इस पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि सरकार अपनी आर्थिक नीतियों का बोझ आम जनता पर डाल रही है। व्यापारियों और उद्योगपतियों की संस्था है CTI CTI यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर के व्यापारियों और उद्योगपतियों का एक संगठन है। यह संगठन दिल्ली के थोक और खुदरा बाजारों के कारोबारियों की समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने उठाता है। हालांकि यह संगठन नीतिगत मुद्दों पर काफी सक्रिय रहता है, लेकिन FICCI, CII या CAIT जैसे बड़े राष्ट्रीय संगठनों के मुकाबले इसका दायरा मुख्य रूप से राजधानी और आसपास के इलाकों तक ही सीमित है।

बिटकॉइन 2 साल के निचले स्तर $56,195 पर आया:24 घंटे में निवेशकों की दौलत $2 बिलियन घटी, एथेरियम 9% और क्रिप्टो मार्केट कैप 7.58% गिरा

सोना एक साल में सबसे सस्ता, ₹1.23 लाख पर आया:आज ₹6 हजार दाम घटे; चांदी के दाम भी ₹10 हजार गिरे, ₹1.50 लाख पर आई

सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त:82,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक ऊपर; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Economy

दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा यूपी से मिला:3 बेटियों वाले दंपती ने वारिस की चाह में किडनैप किया था; तीन गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्वी इलाके पांडव नगर से अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से बरामद कर लिया है। मामले में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां ई-रिक्शा चलाती है। वह काम पर गई थी और बच्चा केयरटेकर की देखरेख में था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसे लेकर फरार हो गया। मां की शिकायत पर मंडावली थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी दंपती की पहले से तीन बेटियां हैं। वे परिवार का नाम और विरासत आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहते थे। पुलिस अब इस मामले में कथित बाल तस्करी के पहलुओं की भी जांच कर रही है। केयरटेकर के बयान से मिली शुरुआती जानकारी पुलिस ने बताया कि पूछताछ में केयरटेकर ने जानकारी दी कि वह सुबह करीब 11:30 बजे गणेश नगर से कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई, जो बाद में बच्चे को लेकर चला गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी के भागने के संभावित रास्तों की जांच की। फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को लेकर भागता दिखाई दिया। ऑटो-रिक्शा चालकों से पूछताछ में आरोपी की गतिविधियों का पता अक्षरधाम की तरफ चला। मिनी ट्रक के ड्राइवर तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान एक मिनी ट्रक की गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने उसके ड्राइवर ऋषिपाल (40) की पहचान की। वह मथुरा का रहने वाला है और ट्रक चलाता है। तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी से पुलिस को पता चला कि बच्चे को अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव में छत्रु नाम के व्यक्ति को सौंपा गया था। पुलिस के मुताबिक, छत्रु (50) पेशे से किसान है। उसकी पत्नी कुसमा (45) भी इस मामले में आरोपी है। दोनों वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं और छत्रु, ऋषिपाल का दूर का रिश्तेदार है। एक साल पहले बनाई थी बच्चे को पाने की योजना पुलिस के अनुसार, छत्रु और कुसमा ने करीब एक साल पहले ही एक बेटे को पाने की योजना बनाई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। वे परिवार का नाम और विरासत आगे बढ़ाने के साथ बुढ़ापे में देखभाल के लिए भी बेटा चाहते थे। पुलिस टीम ने पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद बच्चे को गांव से बरामद किया। अपहरण के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, किसी भी आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बाल तस्करी के पहलू से जांच जारी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चे को अगवा करने और उसे दूसरे लोगों को सौंपने की पूरी प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका थी। मामले की आगे जांच की जा रही है।

ब्रिटिश तैराक ने 3 दिन तक होर्मुज में तैराकी की:तेल टैंकर पर हमला देखा, तेल-केमिकल से तबाही की चेतावनी दी

संगरूर के वकील ने अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा:दावा- KBC में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल पूछा, वीडियो हटाने को कहा
संगरूर के वकील ने अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा:दावा- KBC में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल पूछा, वीडियो हटाने को कहा
भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया:पहली बार शुरुआती 7 विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप, पंत का चौथी बार छक्के से शतक
भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया:पहली बार शुरुआती 7 विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप, पंत का चौथी बार छक्के से शतक

Latest News

दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा यूपी से मिला:3 बेटियों वाले दंपती ने वारिस की चाह में किडनैप किया था; तीन गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्वी इलाके पांडव नगर से अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से बरामद कर लिया है।…

ब्रिटिश तैराक ने 3 दिन तक होर्मुज में तैराकी की:तेल टैंकर पर हमला देखा, तेल-केमिकल से तबाही की चेतावनी दी

ब्रिटेन के मशहूर तैराक लुईस प्यू ने जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में तीन दिनों तक तैराकी की। उन्होंने इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान…

संगरूर के वकील ने अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा:दावा- KBC में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल पूछा, वीडियो हटाने को कहा

संगरूर के वकील ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है। वकील के मुताबिक अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल…

भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया:पहली बार शुरुआती 7 विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप, पंत का चौथी बार छक्के से शतक

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी 720/9 रन बनाकर घोषित की। यह न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं,…

₹1.90 लाख से घटकर ₹1.25 लाख आया सोना:ट्रेड बॉडी का दावा- PM की अपील से बचा निवेशकों का पैसा; 10 मई को की थीं 7 अपीलें

CTI यानी, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सोना कम खरीदने की अपील के लिए धन्यवाद दिया है। संगठन का दावा है कि इस…